search

Agra Kanpur Highway पर रात में मुठभेड़, फिरोजाबाद का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

deltin33 2025-11-28 18:07:33 views 966
  

आगरा कानपुर हाईवे पर देर रात मुठभेड़ृ में गिरफ्तार बदमाश।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। आगरा कानपुर हाईवे पर सिरसगांज पुलिस टीम ने गुरुवार रात एक बजे चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। शेख सराय की ओर से आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और गिर पड़ा। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि सिरसागंज में धरमई गांव निवासी मोहित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 22 नवंबर को शाम चार बजे वह बालाजी मंदिर में दर्शन करने गया था। वह दर्शन करके लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी।

सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाले जा रहे थे। गुरुवार रात एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि बाइक चोरी के मामले में वांछित बदमाश हाईवे से गुजरने वाला है। इस पर थानाध्यक्ष वैभव सिंह के नेतृत्व में घेरेबंदी की गई।

तभी शेख सराय गांव की तरफ से एक बाइक संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखा। पुलिस ने रोका तो फायरिंग करते हुए बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की फायरिंग में पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।

पकड़े गए आरोपित की पहचान अर्जुन उर्फ पुतला निवासी कुरावली, मैनपुरी के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि अर्जुन उर्फ पुतला पर मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद जिलों में लूट, चोरी, गैंग्स्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे 21 मामले दर्ज हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477330