दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बंधु मान सिंह नाम के इस आरोपी को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है और वह पहले से ही कई आपराधिक मामलों में वांटेड है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक चाइनीज पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। जांचकर्ताओं का कहना है कि कथित साजिश में उसकी भूमिका की अब आगे जांच की जा रही है।
बुधवार को कपिल शर्मा ने कनाडा में अपने कैफे पर हुए फायरिंग के मामलों को याद किया। उन्होंने कहा कि शायद वहां की पुलिस के पास ऐसे मामलों को रोकने की पूरी ताकत नहीं है।
कपिल शर्मा ने बताया कि बार-बार होने वाली ये घटनाएं शायद कनाडा के कुछ नियमों से जुड़ी हो सकती हैं, लेकिन हर फायरिंग के बाद उनके कैफे पर लोगों का ध्यान और ज्यादा बढ़ जाता है।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/mumbai-ac-local-train-major-fraud-passenger-creates-fake-railway-pass-using-ai-shocking-officials-article-2296405.html]Mumbai Local Train: मुंबई AC लोकल ट्रेन में बड़ा फर्जीवाड़ा! यात्री ने AI से बना दिया फर्जी रेलवे पास, अधिकारियों के उड़े होश अपडेटेड Nov 28, 2025 पर 1:05 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/dhoni-kohli-video-ms-dhoni-personally-drove-the-car-for-virat-kohli-rishabh-pant-was-also-present-at-party-in-ranchi-article-2296268.html]Dhoni-Kohli VIDEO: धोनी ने विराट कोहली के लिए खुद ड्राइव की कार, रांची में हाई-प्रोफाइल पार्टी में ऋषभ पंत भी रहे मौजूद अपडेटेड Nov 28, 2025 पर 12:28 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/this-situation-is-like-covid-kiran-bedi-expresses-concern-over-rising-pollution-in-delhi-demands-action-from-pmo-article-2296225.html]\“यह स्थिति कोविड जैसी\“, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर किरण बेदी ने जताई चिंता, PMO से की कार्रवाई की मांग अपडेटेड Nov 28, 2025 पर 11:51 AM
कार्यक्रम में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि वह कभी भी मुंबई या भारत में असुरक्षित महसूस नहीं करते। उन्होंने कहा, “मैंने कभी मुंबई या अपने देश में असुरक्षित महसूस नहीं किया। मुंबई जैसी कोई दूसरी शहर नहीं है, और हम सब जानते हैं कि मुंबई पुलिस कितनी सक्षम है।”
कपिल का Kap’s Cafe जुलाई में सरे (ब्रिटिश कोलंबिया) में खुला था। इस कैफे पर पहली बार 10 जुलाई को फायरिंग हुई, फिर 7 अगस्त और तीसरी बार 16 अक्टूबर को हमला हुआ। इन तीनों घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ। अभी तक किसी संगठन ने इन फायरिंग की जिम्मेदारी नहीं ली है। |