search

मुंबई से नेपाल फरार हुआ शाश्वत गर्ग और पत्नी भी साथ, काठमांडू में मैरियट होटल में ठहरने की जानकारी

deltin33 2025-11-28 17:37:59 views 562
  

रोयल एयरलाइंस से नेपाल जाने के मिले प्रमाण। आर्काइव



सुमन सेमवाल, देहरादून। इस तरह की बात सामने आ रही है कि बिल्डर शाश्वत गर्ग मुंबई से नेपाल फरार हुआ है। उसके साथ पत्नी साक्षी भी थी। क्योंकि, इमिग्रेशन में दोनों के पासपोर्ट का प्रयोग नेपाल यात्रा में किया जाना सामने आया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बिल्डर शाश्वत के परिवार के साथ नेपाल जाने की तिथि 22 अक्टूबर बताई जा रही है। जांच में पता चला है कि वह रोयल नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या आरए 202 से काठमांडू पहुंचे। यानी वह 17 अक्टूबर से लापता होने के चंद रोज बाद ही फरार हो गए, जबकि उनका इंतजार दीपावली पर 21 अक्टूबर को देहरादून में किया जा रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नेपाल में ही है शाश्वत, अन्य देश भागना संभव नहीं

नेपाल के साथ भारत की ट्रीटी है। जिसके तहत यदि भारत के कोई नागरिक नेपाल के माध्यम से किसी अन्य देश का रुख करता है तो उसे भारत के सक्षम विभाग से एनओसी लेनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि शाश्वत की एनओसी को होल्ड पर रखा गया है। जिसका आशय यह हुआ कि वह किसी अन्य देश की यात्रा नहीं कर सकता है और अभी भी नेपाल में है। सूत्रों के अनुसार बिल्डर शाश्वत नेपाल से वापस भारत भी नहीं आया है। क्योंकि, भारत आने वाले सभी चेकपोस्ट पर सूचना प्रसारित कर दी गई है। यदि वह बिना सूचना के भारत की सीमा में दाखिल होता है तो तत्काल पकड़ लिया जाएगा।
काठमांडू में मैरियट होटल में ठहरने की जानकारी

जिन निवेशकों का करोड़ों रुपए लेकर शाश्वत गर्ग परिवार सहित फरार हुआ है, उसकी जानकारी काठमांडू के मैरियट होटल में मिली। दरअसल, गर्ग परिवार के गायब होने के बाद से ही उनकी परियोजना में निवेश करने वाले लोग भी खोजबीन में जुटे हैं। जब यह जानकारी सामने आई कि शाश्वत मुंबई से नेपाल फरार हुआ है तो 22 अक्टूबर से ही निवेशकों ने नेपाल में उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। सभी निवेशकों ने एकजुट होकर पहले नेपाल के सभी पांच सितारा होटलों में कॉल कर शाश्वत की जानकारी ली।

होटलों में कॉल करने पर कहा गया कि शाश्वत के परिवार में मेडिकल इमरजेंसी आ गई है, जिस कारण उनसे बात करना बहुत जरूरी है। कई होटलों में इस तरकीब पर भी कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि, मैरियट होटल में यह कहा गया कि उनकी बात जल्द शाश्वत से करवा दी जाएगी। हालांकि, होटल की तरफ से जब वापस काल आया तो कहा गया कि उनके कमरे में कोई काल पिक नहीं कर रहा है। जिसके बाद कुछ निवेशक 22 अक्टूबर की रात को ही देहरादून से काठमांडू के लिए निकल गए। रात को कोई फ्लाइट नहीं मिली। सुबह 04 बजे की फ्लाइट से निवेशक नेपाल पहुंचे। कुछ के स्थानीय पुलिस के साथ कनेक्शन थे। लिहाजा, पुलिस को साथ लेकर होटल पहुंचा गया। अफसोस कि वहां शाश्वत नहीं था और न ही होटल में उसके नाम की कोई एंट्री मिली।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477371