search

मुरादाबाद में खाना देने से इनकार करने पर दारोगा और सिपाही ने होटल मालिक को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

Chikheang 2025-11-28 17:07:20 views 1253
  

सीसीटीवी में कैद मारपीट की घटना



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के तिकोनिया स्थित इंडियन होटल में गुरुवार की रात डेढ़ बजे दारोगा एक सिपाही के साथ पहुंच गए। उन्होंने होटल में जाकर खाना मांगा तो होटल बंद होने की बात कहते हुए संचालक ने खाना देने से इनकार कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी बात से गुस्साए दारोगा और सिपाही ने होटल संचालक शारिक खान और कर्मियों को पीट दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसकी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है।

खाना मांगने पर शुरू हुआ विवाद

होटल संचालक शारिक के अनुसार गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे दारोगा और सिपाही पहुंचे। खाना मांगा, लेकिन होटल बंद होने की बात जैसे ही कही तो होटल में तोड़फोड़ करने के साथ रसोई में रखा सामान भी बखेर दिया।

दारोगा और सिपाही शराब के नशे में थे। सीट से खींचकर मालिक के साथ मारपीट की। इसके बाद होटल स्टाफ के साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बाद में दारोगा और पुलिसकर्मी रसोई में घुस गए। वहां पर रसोइया से मारपीट करने लगे।

आरोप है कि पुलिस कर्मी पहले भी शराब और खाने की डिमांड करते रहे हैं। उधर पुलिस का कहना है कि देर रात खुले होटल को बंद कराने के लिए गए थे। होटल स्वामी ने अभद्रता की है।

यह भी पढ़ें- 30 नवंबर तक ई-केवाईसी करा लें राशन कार्ड धारक, वरना नहीं मिलेगा अगले माह का राशन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168452