search

कश्मीर में भीषण ठंड का कहर, अनंतनाग-श्रीनगर सहित कई जगहों पर माइनस में तापमान, पेड़ों पर जमी बर्फ

Chikheang 2025-11-28 13:06:48 views 776
  

कश्मीर में पेड़ों पर जमी बर्फ (फोटो- साहिल मीर)



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। सर्दियों का सबसे कठिन दौर चिलेकलां शुरू होने से पहले ही घाटी में ठंड कहर बरपा रही है। घाटी में अधिकांश स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है।

श्रीनगर सहित कई जगहों पर पारा गिरने का सिलसिला जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान –4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी की अब तक की सबसे ठंडी रात बीती और लगातार दूसरे दिन भी गुलमर्ग से ठंडा रहा श्रीनगर। जम्मू संभाग में दिन में धूप खिलने से राहत है, मगर सुबह और शाम को ठंड बढ़ी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
गुलमग्र में माइनस एक पहुंचा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण कश्मीर में शोपियां न्यूनतम तापमान –6.5 डिग्री साथ सबसे ठंडा रहा। पुलवामा और बारामुला – 5.8 डिग्री साथ दूसरे नंबर पर रहे। पांपोर में –5.5 और अनंतनाग में –5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  

पहलगाम में तापमान –5.0 ,कुपवाड़ा -4.4 , कोकरनाग में -1.0 जबकि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -4.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, ज़ोजिला पास दर्रे में हाड़ कंपा देने वाला –16.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस इलाके में इस मौमस का अब तक का सबसे कम तापमान है। लद्दाख में भी लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल है।
कारगिल और लेह में भी ठंड का कहर

करगिल में न्यूनतम तापमान –9.5 डिग्री, लेह में –8.6, जबकि नुबरा में –7.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट की वजह से कई जगह पानी की परतें जमने लगी हैं।

जम्मू संभाग में भी ठंड ने जोर पकड़ा है। जम्मू में रात के पारे में गिरावट आई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से गिरकर 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

  

इसी तरह बनिहला में दिन का पारा 19.7 और न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत में दिन का पारा 18.3, कटड़ा में 21.7 और भद्रवाह में 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री तक पहुंच गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168452