search

कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखें, कोई लापरवाही ना हो, सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों-पुलिस अधीक्षकों दिए निर्देश

Chikheang 2025-11-28 11:06:34 views 1184
  

कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखें, कोई लापरवाही ना हो, सीएम मोहन यादव (फोटो- पीटीआई)



जेएनएन, भोपाल। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी रहनी चाहिए। लगातार निगरानी करें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रदेश में नागरिकों का सामान्य जन-जीवन सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार दिए रात कानूनी व्यवस्था की स्थिति को लेकर कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कांफ्रेंस में दिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था की अच्छी एवं आदर्श स्थिति रहे, यह कलेक्टर- एसपी सुनिश्चित करें। अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता हो। पुलिस की नियमित गश्त होना चाहिए।

किसानों को कहीं भी खाद की समस्या ना हो, उचित प्रबंधन करें। वितरण की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दें। खाद लेने के लिए अधिक देर लाइन में लगने की नौबत ना आए, ऐसी व्यवस्था बनाएं। किसी किसान को दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

अधिकतर जिलों में ठंड की अधिकता को देखते हुए जनता के लिए व्यवस्थाएं बनाएं। गांवों से शहरों में या केंद्रों में खाद क्रय करने आए किसानों के लिए भी ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय किए जाएं।
गीता महोत्सव में जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए

वहीं एक दिसंबर को गीता जयंती पर गीता महोत्सव के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों में जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न अध्यायों की संस्कृत और हिंदी में, स्कूल कालेज के साथ-साथ जन सामान्य को प्रतियां उपलब्ध करवाकर, गीता पर केंद्रित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

श्रीमद्भगवतगीता ऑनलाइन ज्ञान प्रतियोगिता में प्रवृष्ठि 28 नवंबर तक www.geetamahotsav.com पर होगी। इसमें विजेताओं को 26 जनवरी 2026 को पुरस्कार दिए जाएंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168413