search

दरियागंज में अवैध ट्यूबवेल पर एनजीटी सख्त, डीजेबी को जांच कर छह सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश

LHC0088 2025-11-28 04:07:08 views 681
  

नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी)



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को दरियागंज स्थित नई बस्ती क्षेत्र में एक अवैध ट्यूबवेल संचालन के आरोपों पर दिल्ली जल बोर्ड को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

किशन लाल ने आवेदन दाखिल कर कहा था कि यह ट्यूबवेल 24 घंटे चालू रहता है और हजारों लीटर भूजल निकालकर वाणिज्यिक आपूर्ति के लिए उपयोग किया जा रहा है। आवेदक ने यह भी कहा कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामले पर विचार करते हुए एनजीटी चेयरमैन न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ ने डीजेबी सीईओ को निर्देश दिया कि वह निरीक्षण कर आरोपों की सत्यता की जांच करें और आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। एनजीटी ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया छह सप्ताह के भीतर पूरी की जाए।

यह भी पढ़ें- एनजीटी नियमों का पालन नहीं करने पर बिल्डरों पर गिरी गाज, जीडीए ने लगाए 5 लाख का जुर्माना
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165939