search

डेढ़ मिनट के सटायर सीन पर नहीं होना चाहिए ओवरसेंसिटिव, समीर वानखेड़े की याचिका पर Netflix की दलील

Chikheang 2025-11-28 00:37:53 views 1240
  

आईआरएस समीर वानखेड़े की याचिका का ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने किया विरोध।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। द बैड्स ऑफ बालीवुड सीरीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग से जुड़ी आईआरएस ऑफिसर समीर वानखेड़ की याचिका का ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में विरोध किया।

नेटफ्लिक्स की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील राजीव नायर ने कहा कि यह शो बालीवुड कल्चर, सटायर और डार्क काॅमेडी को दिखाता है और इसे मानहानि के केस में नहीं रोका जा सकता। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ के समक्ष नेटफ्लिक्स ने कहा कि समीर वानखेड़े को डेढ़ मिनट के सटायर सीन को लेकर ओवरसेंसिटिव नहीं होना चाहिए, जब वह खुद मानते हैं कि यह सटायर है।

वरिष्ठ वकील राजीव नायर ने पीठ को बताया कि ऐसे मामलों में मानहानि की सीमा बहुत ज्यादा होती है, जिसे इस स्तर पर साबित नहीं किया जा सकता और वादी को इसे ट्रायल के दौरान ही साबित करना होगा, तभी उसे हर्जाना मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने तर्क दिया कि सिर्फ यह दिखाना कि शो अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का है, उनके दावे के लिए काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पूरी सीरीज को देखा जाता है, तो यह बालीवुड का एक बड़ा मज़ाक है। यही थीम है। थीम बालीवुड और उसके काम करने के तरीके को सामने लाना है।

उक्त तर्काें को सुनने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई दो दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। इस तारीख पर समीर वानखेड़े के वकील के जवाबी जिरह पेश करेंगे। पीठ ने समीर के वकली को अपने लिखित बयान भी फाइल करने का निर्देश दिया।



यह भी पढ़ें- Tesla ने भारत में कदम रखते ही एक भारतीय कंपनी पर किया केस, दिल्ली HC का Elon Musk के पक्ष में फैसला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168270