deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Jagran HiTech Awards 2025 का सफल आयोजन, टेक्नोलॉजी और ऑटो सेक्टर के दिग्गज और बेस्ट प्रोडक्ट हुए सम्मानित

cy520520 2025-11-27 23:12:59 views 332

  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जागरण ग्रुप ने 2025 Jagran HiTech Awards के सातवें संस्करण का सफल आयोजन किया, जिसमें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लीडर्स और वर्ष के बेहतरीन उत्पादों को सम्मानित किया गया। इस साल कार ऑफ द ईयर का खिताब Skoda Kylaq ने जीता, जबकि बाइक ऑफ द ईयर का सम्मान TVS Apache RTX को मिला। इसके अलावा, Tarun Garg को ऑटो पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में फोन ऑफ द ईयर का पुरस्कार Samsung Galaxy S25 Ultra को मिला, और टेक पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का खिताब Ravi Kunwar को दिया गया। इस समारोह के स्पॉन्सर उत्तर प्रदेश सरकार थी। इसके साथ ही आयोजन का टेक्नोलॉजी पार्टनर MediaTek, पार्टनर LIC, और सेलिब्रेशन पार्टनर Barents Premium थे।

  

कार्यक्रम की शुरुआत जागरण न्यू मीडिया के COO गौरव अरोड़ा के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, “जागरण हाई टेक अवॉर्ड्स पिछले सात वर्षों में भारत की टेक और ऑटो इंडस्ट्री मजबूत प्लेटफॉर्म बनने के साथ उसकी प्रगति का भी सक्रिय भागीदार बना है। आज यह ब्रांड्स, विशेषज्ञों और करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए एक भरोसेमंद मंच है। इस वर्ष की थीम “7X Beyond Boundaries” भारत में उभरती नई तकनीकों—AI, सॉफ्टवेयर-चालित वाहन, उन्नत R&D और वैश्विक इनोवेशन—की गति और क्षमता को दर्शाती है, जिससे भारत विश्व तकनीकी मानचित्र पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।“

  

इस आयोजन के चीफ गेस्ट के रूप में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा, \“\“भारत में AI, सॉफ्टवेयर-ड्रिवन वाहन, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और हाईवे निर्माण जैसी तकनीकी प्रगति देश को वैश्विक मानचित्र पर आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप ग्लोबल बेस्ट तकनीक भारत में विकसित हो रही है। सरकारी परियोजनाओं जैसे FASTag, नंबर प्लेट रेकग्निशन और एक्सप्रेस वे निर्माण में टेक्नोलॉजी ने कार्य को तेज़ और प्रभावी बनाया है। जागरण इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन नवाचारों और तकनीकी योगदान को पहचानने और प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है।\“\“

  

Jagran HiTech Awards 2025 के दूसरे मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने भारत की डिजिटल और तकनीकी प्रगति को सराहा। उन्होंने कहा, \“\“AI, डिजिटल इंडिया, मोबाइल और हाईवे परियोजनाएं देश की विकास गति बढ़ा रही हैं। इनोवेशन, रिसर्चर्स और स्टार्टअप्स भारत को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की ताकत बना रहे हैं। हमें साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता सुनिश्चित करनी होगी। सरकार उद्योगों और स्टेकहोल्डर्स के लिए सहयोगी माहौल तैयार कर रही है। भारत आत्मनिर्भर तकनीक, क्वालिटी प्रोडक्ट्स और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स से विश्व स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।“

  

उत्तर प्रदेश सरकार में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा जागरण हाइटेक 2025 में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से तकनीकी, औद्योगिक और डिजिटल क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है। उत्तर प्रदेश पहले अपराध और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, आज वही राज्य ब्रह्मोस मिसाइल, सेमीकंडक्टर यूनिट्स और निवेशकों के लिए आकर्षण केंद्र बन चुका है।“

  

जागरण हाईटेक 2025 में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख एल मंडाविया जी को भी गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर आमंत्रित थे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना संदेश भिजवाते हुए कहा, “भारत आज बदलाव का हिस्सा नहीं, बल्कि ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन का नेतृत्व कर रहा है। जागरण डिजिटल का हाइटेक अवॉर्ड टेक इनोवेशन और स्टार्टअप की मेहनत को सेलिब्रेट करता है। स्मार्ट सिटी, इंटेलीजेंट मोबिलिटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अब हमारे जीवन का हिस्सा हैं। यह अवॉर्ड केवल सम्मान नहीं, बल्कि दूसरों को प्रेरित करने वाला मंच भी है।“

  

Jagran HiTech Awards 2025 के दौरान ‘Uttar Pradesh: Emerging as India’s Powerhouse’ विषय पर पैनल चर्चा हुई। इसमें चर्चा हुई कि उत्तर प्रदेश में ग्लोबल कंपनियां और स्टार्टअप्स कैसे इनोवेशन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। इस पैनल में डॉ. हीरालाल IAS, सचिव, राष्ट्रीय एकता, उत्तर प्रदेश सरकार, अंकु जैन, कंट्री हेड, मीडियाटेक इंडिया, गौतम कुमार, सह-संस्थापक एवं COO, FarEye, और निखिल चावला, The Unbiased Blog के फाउंडर शामिल रहे। चर्चा का संचालन कोणार्क त्यागी सीनियर एडिटर HiTech, जागरण न्यू मीडिया ने किया।

मीडियाटेक इंडिया के अंकु जैन ने नोएडा में अपने आर एंड डी केंद्र और तकनीकी क्षमताओं पर प्रकाश डाला, जबकि FarEye के गौतम कुमार ने लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी-आधारित सेवा मॉडल की भूमिका पर चर्चा की। निखिल चावला ने कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के महत्व को रेखांकित किया। पैनल ने यह भी बताया कि स्मार्ट डिवाइस, ऑटोमेशन और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से उद्योगों की दक्षता बढ़ रही है। साथ ही, डॉ. हीरालाल IAS ने ‘ग्रीन इलेक्शन’ पहल का उदाहरण देकर स्थायी विकास और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

Jagran Hitech Awards 2025 से ऑनलाइन जुड़ने के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें - https://event.jagran.com/events/hitech-awards/
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
126032
Random