search

MP में खाद वितरण लाइन में लगी महिला की मौत... कड़कड़ाती ठंड में 2 दिनों से कर रही थी अपनी बारी का इंतजार

Chikheang 2025-11-27 23:08:18 views 714
  

गुना में खाद की लंबी कतार में महिला की मौत। जागरण फोटो  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। MP के गुना जिले में किसानों की खाद की लंबी कतार और कड़कड़ाती ठंड में रात बिताने की स्थिति प्रशासन की दावों की पोल खोल रही है। बमोरी विधानसभा क्षेत्र के बागेरी डबल लाक केंद्र पर खाद की कतार में लगे किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गुना में खाद की लंबी कतार में ठंड से महिला की मौत

कुशेपुर गांव की आदिवासी महिला भुरिया बाई, उम्र लगभग 45 साल, दो दिन से खाद के लिए लाइन में लगी थीं। दिन में खाद का इंतजार और रात को केंद्र पर सोना उनके लिए सामान्य स्थिति बन गई थी।
दो दिन से लाइन में कर रही थी इंतजार

बुधवार की देर रात महिला को अचानक उल्टियां होने लगीं। पहले उन्हें बमोरी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गुना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रशासन ने गांव का किया दौरा

महिला के स्वजनों ने शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया, जिससे कुशेपुर गांव में मातम फैल गया। गुरुवार सुबह एसडीएम शिवानी पांडे, कलेक्टर किशोर कन्याल और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी गांव पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168039