search

पति-पत्नी में से एक को मिलेगा PM Kisan Samman Nidhi का लाभ; जानिए याेजना से जुड़े हर जवाब

deltin33 2025-11-27 19:07:11 views 1245
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जासं, मैनपुरी। किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वह जनसेवा केंद्र व विभाग के आनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्री करा लें, अन्यथा सरकारी योजनाओं का लाभ रोक दिया जायेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान व राजकीय बीज गोदामों पर मिलने वाले सरकारी बीज की समस्या सहित किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में जवाब दिए।

कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तो कुछ को अपने कार्यालय में बुलाकर समाधान कराए जाने की बात कही।

प्रश्न: आलू का खेत 20 दिसंबर को खाली होगा, कौन सी प्रजाति का गेहूं बोया जाए, जिससे उत्पादन पर प्रभाव न पड़े। राजू मिश्रा, नगला पेंठ, बेवर

उत्तर: दिसंबर में गेंहूं की बोआई में देरी तो है लेकिन एचडी 3237, 3059 प्रजाति का गेहूं का बीज खेतों में डालें। अच्छा उत्पादन मिलेगा।

प्रश्न: मेरी दो किश्तों से पीएम किसान सम्मान निधि रुकी हुई है। मेरी पत्नी की भी 21 वीं किश्त रोक दी गई। क्या कारण हैं। - अरविंद कुमार, औंछा

उत्तर: पति-पत्नी में में सिर्फ पति को ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। जितनी किश्तें पत्नी के खाते में पहुंची हैं, उनकी रिकवरी न कर आपको उतने माह की किश्त से वंचित रहना पड़ेगा। एसके बाद सम्मान निधि आनी शुरु हो जाएगी।  

प्रश्न: सरकारी बीज लेने की क्या प्रक्रिया है। गेहूं का सरकारी बीज मिल जाए तो अच्छा रहेगा।

उत्तर: सरकारी बीज लेने के लिए विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद राजकीय बीज गोदामों पर बीज अनुदान राशि पर उपलब्ध हो जाएगा।

प्रश्न: दो बीघा में शुगर फ्री आलू बोया है। जिसे पूर्ण तरीके से आग्रेनिक किया है। खेत में घास-फूस उग आई है। घास-फूस हटाने को क्या प्रबंध किए जाएं। - संतोष द्वविवेदी, भोगांव

उत्तर: आर्गेनिक खेती की तरफ किसानों को जागरुक कर किसानों का सरकार द्वारा सहयोग भी किया जा रहा है। इसमें दवाई का प्रयोग बिल्कुल न करें, मजदूर लगाकर हाथों से ही निराई-गुड़ाई कर घास-फूस की सफाई करें।  

प्रश्न: मेरी एक साल से पीएम किसान सम्मान निधि रुकी हुई है। कई बार जनसेवा केंद्र पर जाकर भी जानकारी जुटा चुका हूं, कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। - आकाश गुप्ता, कुरावली

उत्तर: आधार कार्ड लेकर उप निदेशक कृषि कार्यालय आएं, समस्या का समाधान किया जाएगा।  

प्रश्न: फार्मर रजिस्ट्री के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। क्या समाधान है। - मिथलेश, बरनाहल

उत्तर: सारे अभिलेख लेकर ट्रासंपोर्ट नगर स्थित उप निदेशक कृषि के कार्यालय आएं, समस्या का समाधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी की अफवाहों पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने दी ये प्रतिक्रिया...गरम पानी पीने का ले रही हूं मजा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
460128

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com