search

Shani Margi 2025: कर्क से कन्या राशि के जातकों पर क्या पड़ेगा शनि देव के मार्गी होने का प्रभाव?

Chikheang 2025-11-27 18:03:26 views 736
  

Shani Margi 2025 जानिए आपकी राशि पर प्रभाव।



आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। जब शनिदेव मीन राशि में मार्गी होते हैं, तो वे क्षेत्र फिर से आगे बढ़ने लगते हैं, जो पिछले समय में रुकावट या देरी का सामना कर रहे थे। मीन राशि की सहज बुद्धि और संवेदनशीलता, शनिदेव की दृढ़ ऊर्जा के साथ मिलकर एक संतुलित समय बनाती है। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं शनि वक्री astrological effects on zodiac signs का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कर्क (Cancer)

  

कर्क राशि के लिए शनिदेव का यह मार्गी होना नवम भाव (भाग्य, शिक्षा और आध्यात्मिकता) को सक्रिय करता है। यात्रा, उच्च शिक्षा और आध्यात्मिक खोज से जुड़े फैसले अब सहज रूप से आगे बढ़ सकते हैं। रुके हुए कामों में गति आने की संभावना है। नवम भाव से शनिदेव की दृष्टि तृतीय भाव (साहस, प्रयास और संचार) पर रहेगी। इस वजह से आपकी हिम्मत, निर्णय क्षमता और संवाद की शक्ति बढ़ सकती है। अभी की मेहनत आगे चलकर बड़े लाभ दे सकती है।

उपाय -

. नियमित रूप से मंदिर दर्शन करें।
. जरूरतमंदों को काले कपड़े या कंबल का दान करें।
सिंह (Leo)

  

सिंह राशि वालों के लिए मीन राशि में शनिदेव का मार्गी होना अष्टम भाव (परिवर्तन, गोपनीय विषय और साझा संसाधन) को सक्रिय करता है। यह समय गहरे स्तर पर बदलाव, हीलिंग और खुद के लिए सोचने का संकेत देता है। पैतृक मामलों, साझा धन या छिपी बातों से जुड़ी स्थितियां धीरे-धीरे स्पष्ट हो सकती हैं। अष्टम भाव में स्थित शनिदेव द्वितीय भाव (धन और वाणी) पर दृष्टि डालते हैं। इस वजह से आर्थिक मामलों में अनुशासन जरूरी रहेगा और बोलते समय संयम भी आवश्यक होगा। यह चरण भावनात्मक रूप से नया जन्म लेने जैसा अनुभव करवा सकता है।

उपाय -

. पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।
. शनिवार को शराब के सेवन से बचें।
कन्या (Virgo)

  

कन्या राशि के लिए शनिदेव का यह गोचर सप्तम भाव (साझेदारी, विवाह और व्यावसायिक संबंध) को प्रभावित करता है। रिश्तों में जो मामले अटके हुए थे, उनमें अब धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा। हालांकि स्थिरता पाने के लिए निरंतर और धैर्य पूर्ण प्रयास करने होंगे। सप्तम भाव में स्थित शनिदेव की दृष्टि प्रथम भाव (स्वभाव और व्यक्तित्व) पर पड़ती है। इस वजह से आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इसके साथ ही आप अधिक परिपक्व और दृढ़ भी महसूस करेंगे। व्यक्तिगत विकास इस समय का मुख्य विषय रहेगा।

उपाय -

. शनिवार के दिन डार्क ब्लू कपड़े पहनें।
. रिश्तों में विनम्रता और धैर्य बनाए रखें।

यह भी पढ़ें - Paush Month 2025: कब से हो रही है पौष माह की शुरुआत, रखें खास बातों का ध्यान

यह भी पढ़ें - Shani Margi 2025: 28 नवंबर को मार्गी होंगे शनिदेव, मेष से मिथुन राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150452

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com