search

हरदोई के पिकअप चालक की सफर के दौरान मौत, बिहार से लौटते समय खराब हुई थी तबीयत

LHC0088 2025-11-27 17:37:18 views 984
  



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सफर के दौरान खागा के समीप पिकअप चालक की तबीयत खराब हो गई। साथ में रहे पशु व्यापारी ने चालक को अचेतावस्था में खागा सीएचसी में दिखाया, जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई जनपद के सांडी थानांतर्गत सांडी के रहने वाले 23 अमर सिंह, आंबेडकर नगर न्यू सिविल लाइंस निवासी मुकेश सहगल की पिकअप चलाता था। दो दिन पहले ही अमर सिंह, पशु व्यापारी शेरू निवासी गुरसहांयगंज जनपद कन्नौज की बकरियां लादकर उन्हें बिहार प्रांत में छोड़ने गया था।

पशु व्यापारी के साथ वह बुधवार रात बिहार से लौट रहा था। तड़के तीन बजे पशु व्यापारी के साथ पिकअप चालक ने कौशांबी जनपद के एक ढाबा में भोजन किया। सफर के दौरान कटोघन टोल प्लाजा समीप पहुंचने पर पिकअप चालक की तबीयत खराब हुई तो उसे खागा सीएचसी में दिखाया गया।

दिवंगत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दिवंगत के भाई सर्वेंद्र ने फोन पर बताया कि अमर सिंह अविवाहित था, रात 11 बजे भाई से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि स्वजन के आने‌ पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166298