search

मदरसे में घुसकर टीचरों से की बदसलूकी, फेंक दी किताबें; पानीपत में बाइक सवार युवक की गुस्ताखी

Chikheang 2025-11-27 15:07:24 views 1093
  

पानीपत के एक मदरसे में एक अज्ञात युवक ने घुसकर टीचरों के साथ बदसलूकी की (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, पानीपत। किला थाना क्षेत्र स्थित हाली कालोनी के एक मदरसे में अज्ञात युवक द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है।

घटना के बाद टीचरों ने किला थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि एक युवक अचानक मदरसे में घुस आया और आते ही टीचरों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और किताबों को उठाकर फेंका। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मदरसे के टीचरों ने बताया कि युवक एचआर06 बीजी 0872 नंबर की बाइक पर सवार होकर आया था। मदरसे में घुसकर वह गाली-गलौज करते हुए लगातार धमकियां देने लगा।

टीचरों द्वारा रोकने पर युवक और ज्यादा आक्रामक हो गया तथा मदरसे में रखी किताबों को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना के दौरान मौजूद कर्मचारियों ने बाइक नंबर नोट कर लिया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। किला थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शिकायत मिल चुकी है और बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही युवक की पहचान कर उससे पूछताछ की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167905