search

Late Trains: दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड, कोहरे की दस्तक से लेट चल रही कई ट्रेनें; खतरनाक स्तर पर AQI

deltin33 2025-11-27 15:07:20 views 1023
  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कोहरे और ठंडक के लगातार बढ़ते एहसास के बीच गुरुवार सुबह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट बरकरार रही। मौसम विभाग की मानें तो ठंड लगातार बढ़ेगी और तापमान में गिरावट भी अभी और आएगी। सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ने लगा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। राजधानी में भी गुरुवार सुबह स्मॉग के साथ कहीं कहीं कोहरा भी देखने को मिला।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी। दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अभी कोई सुधार नहीं है। आज सुबह साढ़े नौ बजे आईक्यू एयर ने दर्ज किया 653 एक्यूआई यानी खतरनाक श्रेणी में जबकि सीपीसीबी ने 335 दर्ज किया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। संभावना है कि अभी अगले छह दिन दिल्ली का एक्यूआई इसी श्रेणी में बरकरार रहेगा।
मुजफ्फरपुर विशेष, पूर्णिया कोर्ट विशेष, दरभंगा हमसफर देरी से चलेगी

पूर्व दिशा की कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हल्का कोहरा पड़ने और कई रेलखंडों पर संरक्षा कार्य होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। सुबह सात बजे चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष (05284) आठ घंटे के देरी से अपराह्न तीन बजे और सुबह सवा पांच बजे चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट विशेष (05580) 13.15 घंटे के देरी से शाम साढ़े छह बजे चलेगी।

नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस (02570) 10.05 घंटे के देरी से रात10.20 बजे और नई दिल्ली-हसनपुर रोड विशेष (04098) 14.05 घंटे के देरी से 27 नवंबर को रात 11.35 बजे रवाना होगी।
देरी से चलने वाली ट्रेनें

    ट्रेन देरी
   
   
   गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस (12571)
   साढ़े चार घंटे
   
   
   पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (05579)
   12.45 घंटे
   
   
   नाहरलागुन-आनंद विहार टर्मिनल एसी सुपरफास्ट (22411)
   सवा तीन घंटे
   
   
   रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273)
   छह घंटे
   
   
   मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्त क्रांति एक्सप्रेस (12557)
   पौने सात घंटे
   
   
   मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (05283)
   10.30 घंटे
   
   
   दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस (13257)
   सवा पांच घंटे
   
   
   मानसी-नई दिल्ली विशेष (04453)
   11.15 घंटे
   
   
   दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (02569)
   11.30 घंटे
   
   
   बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (02563)
   10.45 घंटे
   
   
   हसनपुर रोड-नई दिल्ली विशेष (04097)
   21.30 घंटे
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
460134

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com