search

भाजपा ने शकुंतला को बनाया हमीरपुर का जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता के रूप में 17 सालों से निभा रही जिम्मेदारी

LHC0088 2025-11-27 14:07:03 views 998
  



जागरण संवाददाता, हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष के नामों की बुधवार रात सूची जारी करते हुए पिछड़ा वर्ग की शकुंतला निषाद को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया है।

हमीरपुर के फूलारानी मुहल्ला निवासी नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने बताया कि वह वर्ष 2008 से लगातार भाजपा की कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं, पार्टी ने जिस जिम्मेदारी को सौंपा उसे बखूबी निभाया।

आज इसी का परिणाम है कि उन्हें भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील पाठक के नई जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हमारी पार्टी नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। अभी तक उनके ऊपर जो जिम्मेदारी थी उसे बखूबी निभाया और आगे भी पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर कार्य करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165837