search

पत्नी ने लगाया आरोप, पति तंत्र-मंत्र से दूसरी महिलाओं को फंसाता है अपने जाल में

cy520520 2025-11-27 13:37:04 views 1095
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। एक महिला ने पति पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के बहाने महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने, बहकाने और संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

साली को भी आरोपित पति ने अपने झांसे में ले लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

थाना सदर में रहने वाली महिला ने दर्ज मुकदमे में कहा है कि उनकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। पति पिछले कई वर्षों से आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त है। पति ने तंत्र-मंत्र से उसकी बहन को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विरोध करने पर पति ने 16 मार्च को उसके साथ मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया।  पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में पति एक अन्य महिला के साथ रह रहा है।  पीड़ित महिला ने पति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163694