search

आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल का तीसरा ठिकाना आया सामने, खोरी जमालपुर में लिया था किराये का मकान

LHC0088 2025-11-27 13:07:39 views 1055
  

डाॅ. मुजम्मिल को अल फलाह यूनिवर्सिटी में आतंकी गतिविधियां संचालित करने पर पकड़ गया था।  



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फतेहपुर तगा और धौज के बाद आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल का तीसरा ठिकाना खोरी जमालपुर गांव में सामने आया है। यहां कश्मीरी फलों व्यापार करने की बात कहकर किराये पर मकान लिया था। मुजम्मिल ने यह मकान गांव के पूर्व सरपंच जुम्मा से किराए पर लिया था। इस मकान पर मुजम्मिल डॉक्टर साइन के साथ कई बार आया भी था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कहा था- कश्मीरी फलों का व्यापार करना चाहता हूं

हालांकि जांच एजेंसी को इस मकान से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। मुजम्मिल अप्रैल से जुलाई के बीच इस मकान में आता जाता रहा । पूर्व सरपंच के अनुसार वह भी मुजम्मिल से अपने भतीजे के इलाज को लेकर मिले थे। उनके भतीजे को कैंसर हुआ था। जिसकी जुलाई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पूर्व सरपंच से मुलाकात के दौरान मुजम्मिल ने कहा था कि वह कश्मीरी फलों का व्यापार करना चाहता है। वह कश्मीर से फल लाकर यहां पर बाजार में बेचेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, एनआईए की टीम सोमवार रात आतंकी डॉ. मुजम्मिल को अल फलाह यूनिवर्सिटी लेकर आई थी। वह कई वर्षों से यहां रह रहा था। वह यूनिवर्सिटी में आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहा था। जांच एजेंसियों की पूछताछ में लगातार नई जानकारियों सामने आ रही हैं।  

यह भी पढ़ें- अल-फलाह में हुए एक बदलाव से आतंकियों के लिए खुले रास्ते! 2022 में डॉ. मुजम्मिल ने बदल दी थी व्यवस्था

यह भी पढ़ें- NAAC के नोटिस पर अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने दिया जवाब, अभिभावकों ने कैंपस पहुंचकर उठाए कई सवाल

यह भी पढ़ें- MP: महू में जवाद सिद्दीकी के मकान पर कार्रवाई फिलहाल रुकी,कोर्ट ने दिया 15 दिन का स्टे

यह भी पढ़ें- Delhi Blast: 70 वीडियो और 11 सुसाइड बॉम्बर... 10 दिनों तक बंद कमरे में क्या कर रहा था उमर? आतंकी हमले की Inside Story
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165798