search

9 डिग्री पहुंचा तापमान, जिला और आसपास के क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के संकेत

deltin33 2025-11-27 13:07:23 views 1132
  

Muzaffarpur IMD forecast: विभाग की ओर से ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी जा रही है। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर।Muzaffarpur forecast report:पूर्व के अनुमान के अनुसार ही दिसंबर करीब आते ही ठंड सताने लगी है। रात का तापमान कम होकर 9 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। गुरुवार की सुबह भी ठंड बहुत अधिक है। कुहासा की वजह से दृश्यता भी कम है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तापमान में उतार- चढ़ाव के बीच रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रात का तापमान नौ डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं बुधवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सिसयस तक पहुंचा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 4.5 डिग्री कम है।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन से चार दिनों में यही स्थिति बनी रह सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया है कि अगल तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने के कारण आसमान साफ होगा। पांच से आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी।

मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए भी सायमिक सुझाव जारी किया गया है। बताया गया है कि गेहूं की बुआई के लिए तापमान अनुकूल है। ऐसे में किसान प्राथमिकता के आधार पर गेहूं की बुआई करें।
तापमान - नवंबर 2025 (डिग्री सेल्सियस)

  
    दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
   
   
   26 नवंबर
   27 डिग्री
   9 डिग्री
   
   
   25 नवंबर
   26.5 डिग्री
   9.5 डिग्री
   
   
   24 नवंबर
   26.3 डिग्री
   12 डिग्री
   
   
   23 नवंबर
   26.5 डिग्री
   13 डिग्री
   
   
   22 नवंबर
   27.5 डिग्री
   14 डिग्री
   
   
   21 नवंबर
   29 डिग्री
   13.5 डिग्री
   
   
   20 नवंबर
   29 डिग्री
   13 डिग्री
   
   
   19 नवंबर
   28.5 डिग्री
   14.5 डिग्री
   

बच्चे और बुजुर्गों के लिए सावधानी रखने का समय है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि अभी अधिक समय घर के अंदर रहें। यदि कहीं यात्रा की योजना बना रहे हैं तो दिन के समय बनाएं। शाम के बाद बाहर रहने की मजबूरी ही हो तो गर्म कपड़े पर्याप्त मात्रा में लेकर निकलना ही उचित है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
460113

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com