search

Bihar Weather Update: कोहरे में लिपटा बिहार, बक्सर में 9.6 डिग्री तक पहुंचा पारा; 5 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

deltin33 2025-11-27 12:37:02 views 1253
  

बिहार का मौसम



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम पांच दिनों तक सामान्य बने होने के साथ शुष्क बना रहेगा। राजधानी सहित ज्यादातर भागों में सुबह के समय कोहरे छाए रहने के साथ हल्की ठंड का असर रहेगा। तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दिन में गर्माहट के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा। नमी के कारण कई जिलों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। दिसंबर के पहले सप्ताह से हल्के बदलाव की संभावना है।  
पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज

बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित बेतिया, बगहा, समस्तीपुर, गोपालगंज, मधेपुरा, सुपौल, बेगूूसराय, जहानाबाद समेत अन्य भागाें में कोहरे का प्रभाव बना रहा। हालांकि धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा। पांच सौ मीटर पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज किया गया।  

बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस एवं 29.4 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस बक्सर में दर्ज किया गया।  

बुधवार को बक्सर, डेहरी, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

  
बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

  
    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
   
   
   पटना
   26.3
   14.7
   
   
   गया
   25.6
   10.0
   
   
   भागलपुर
   26.3
   12.4
   
   
   मुजफ्फरपुर
   25.6
   14.1
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
460128

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com