search

पाकिस्तान का हथियारों की खरीदारी करना चिंता का विषय, चीन एक स्थायी चुनौती

Chikheang 2025-11-27 10:36:32 views 1108
  

पाकिस्तान का हथियारों की खरीदारी करना चिंता का विषय (फोटो- जागरण)



पीटीआई, मुंबई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तान ने दुनिया भर में हथियारों और गोला-बारूद की खरीदारी शुरू कर दी है, जो चिंता का विषय है। वहीं चीन भी अपनी बढ़ती आक्रामकता के कारण एक स्थायी चुनौती बना हुआ है।
चीनी नौसेना पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बन चुकी है

यह बात एक शीर्ष भारतीय नौसेना अधिकारी ने बुधवार को कही। पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन ने मुंबई में बताया कि चीनी नौसेना पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बन चुकी है। पिछले दशक में भारतीय नौसेना के आकार में वृद्धि की है और पहले से कहीं अधिक तेजी से विस्तार कर रही है। वे ब्रह्मा रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक सुरक्षा सम्मेलन में बोल रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वामीनाथन ने कहा कि चीनी नौसेना के तीसरे विमानवाहक पोत फुजियान का कमीशन होना और पांचवीं और छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन, कम्युनिस्ट देश की वैश्विक रणनीतिक कथा और संकेत का हिस्सा है।
चीन, हमारे लिए चिंता का विषय है

उन्होंने कहा कि चीन, हमारे लिए चिंता का विषय है। भारतीय महासागर क्षेत्र में वह पांच से आठ जहाज बनाए रखता है। उसके इस समूह में युद्धपोत, अनुसंधान जहाज, उपग्रह ट्रैकिंग जहाज और मछली पकड़ने वाली नौकाएं शामिल हैं। चीन न केवल दक्षिण चीन सागर में अधिक आक्रामक होता जा रहा है, बल्कि भारतीय महासागर क्षेत्र में भी। इसलिए, चीन हमारए लिए एक स्थायी चुनौती बना रहेगा।

स्वामीनाथन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी केंद्रों को निशाना बनाया, और बाद में पड़ोसी देश के कई एयर बेस भी शामिल थे, एक महत्वपूर्ण मोड़ रहा है और इसने नई दिल्ली के इस्लामाबाद के साथ संबंधों में एक \“न्यू नार्मल\“ स्थापित किया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167919