search

दिल्ली में संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस ने निकाली यात्रा, कार्यकर्ताओं ने लिया संविधान सुरक्षा का संकल्प

LHC0088 2025-11-27 06:05:42 views 1186
  

बुराड़ी में संविधान दिवस यात्रा के दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव व पदाधिकारी और कार्यकर्ता।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। संविधान दिवस पर कांग्रेस ने बुराड़ी और वजीरपुर विधानसभा में संविधान दिवस यात्रा निकाली। बुराड़ी विधानसभा में संविधान यात्रा शुरु करने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान सुरक्षा संकल्प लिया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संविधान यात्रा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान सुरक्षा संकल्प दिलाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को बुराड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि आज देश के अंदर जो माहौल है वो लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुका है। जिसको कमजोर करने की कोशिश भाजपा सरकार लगातार कर रही है। ऐसे समय में आज संविधान दिवस पर हम हर साल संविधान यात्रा निकाल रहे हैं, आज हमने प्रण किया है कि संविधान की रक्षा करेंगे, अपने देश की एकता और अखंडता को कायम रखेंगे।
वोट के अधिकार को नहीं होने देंगे चोरी

उन्होंने कहा कि, हम अपने वोट के अधिकार को चोरी नही होने देंगे और संविधान में मिले वोट के अधिकार की रक्षा करने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमने जो संकल्प लिया है उसे हम अपनी आत्मा में उतार कर अपने साथियों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा तो अधिकार बचेंगे, अधिकार बचेंगे तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो भारत मजबूत होगा।

संविधान दिवस यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव मनोज यादव, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, आदेश भारद्वाज, सीपी मित्तल, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, प्रवीण कुमार, मंगेश त्यागी, लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण रावत, जिला प्रभारी पीके मिश्रा, अशोक बसोया, ईश्वर बागड़ी, नरेन्द्र जैन, अशोक चौधरी, अंकित डेडा, प्रदीप राणा मुख्य रुप से मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165538