search

बिहार के बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनावों के लिए भाजपा तैयार, शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया नया टास्क

deltin33 2025-11-27 04:42:59 views 933
  

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया नया टास्क।



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार में राजग की ऐतिहासिक जीत के बाद अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बिहार और तमिलनाडु के लिए तैयार रहने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आयोजित बिहार विधानसभा चुनाव में काम करने वाले प्रवासी कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में शाह ने कहा कि बिहार में सिर्फ राजग की जीत नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद रूकने और आराम करने का समय नहीं है, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का चुनाव सामने है और उसके लिए सभी को जुट जाना है। ध्यान देने की बात है कि तीन महीने बाद मार्च-अप्रैल में पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव होना है, जिनमें तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल भी शामिल है।
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया नया टास्क

दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार बड़ी संख्या में राज्य के बाहर के कार्यकर्ताओं को तैनात किया था। इन्हें प्रवासी कार्यकर्ता की संज्ञा दी गई है। अमित शाह ने अपना क्षेत्र छोड़ कर संगठन के निर्देश पर बिहार के कोने-कोने में परिश्रम करने वाले सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के इन्हीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने बिहार चुनाव के नतीजों को ऐतिहासिक कर दिया।

प्रवासी कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता नेपथ्य में रहकर पूरी चुनाव की बारडोर संभाल रहे थे। उनका काम चुनावी संगठन को मजबूत करना है, यश लेना नहीं। शाह के अनुसार यश लेने की होड़ में अभिमान आता है और हासिल कुछ नहीं होता।
बंगाल, तमिलनाडु चुनावों की तैयारी

जीत के यश का हक बिहार के स्थानीय कार्यकर्ताओं का है और उन्हें ये मिल रहा है। वहीं प्रवासी कार्यकर्ता चुपचाप अपना काम कर वापस आ गए हैं।दरअसल जेपी नड्डा ने बिहार में विधानसभा चुनाव जीत में प्रवासियों की अहम भूमिका को देखते हुए उनके लिए रात्रि भोज का आयोजन किया।

आयोजन में शामिल हुए अमित शाह ने साफ किया कि बिहार की जीत घुसपैठियों को देश से बाहर करने के हर भारतीय के संकल्प की जीत है। भाजपा ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बनाया था। शाह ने कहा कि बिहार के लोगों ने इस बार प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश की जोड़ी को दिल खोल कर समर्थन दिया।
PM मोदी के नेतृत्व के प्रति आम जनता में प्रेम

इससे साबित होता है कि मोदी के नेतृत्व के प्रति आम जनता में कितना प्रेम और भरोसा है। शाह ने बिहार की ऐतिहासिक जीत में जेडीयू के कार्यकर्ताओं की भी परिश्रम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस जीत में जेडीयू के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी जितना प्रशंसा की जाये वो कम है।

उनके अनुसार चुनाव के दौरान पूरा राजग गठबंधन एकजुट दिखा और यह इसी शक्ति की जीत है। उनके अनुसार राजग की पांच पार्टियों ने पांच पांडवों की तरह थे और पूरी लड़ाई एक साथ मिलकर लड़ी। शाह के अनुसार चुनाव परिणाम के माध्यम से ?बिहार की जनता ने बता दिया है कि सिर्फ वादे नहीं, डिलीवरी अहम है और यह राजग सरकार ही कर सकती है। इसीलिए जनता ने राजग को पंसद किया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: cart slot Next threads: what is pcie slot
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459709

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com