search

Bihar News: सभी 72 हजार प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, शिक्षा विभाग ने तय की तारीख

cy520520 2025-11-27 02:19:32 views 1014
  

सभी 72 हजार प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी



राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सभी 72 हजार सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 29 नंवबर को हर विद्यालय में इस कार्यक्रम कराने का आदेश सभी जिलों को दिया है। इसका थीम है-हर बच्चा होगा स्कूल का हिस्सा और निपुण बनेगा बिहार हमारा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राथमिक शिक्षा निदेशक सहिला ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में अभिभावकों को इस बात से अवगत कराया जाएगा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान किसी व्यक्ति के जीवन की आधारशिला होती है।

निर्देश में आगे कहा कि इसे सुदृढ़ कर ही बच्चों को एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सकता है। हर बच्चे को चाहे उसकी पृष्ठभूमि, क्षमता, भाषा, समाजिक स्थिति या किसी भी प्रकार की भिन्नता क्यों न हो, गुणवत्ता एवं समावेश शिक्षा उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभिभावकों को उनके बच्चे की शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी जाए। उन्हें इस बात को लिए प्रेरित किया जाय कि बच्चे को हर दिन स्कूल भेजें, उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करें और उनकी तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करें। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर भी अभिभावकों के साथ चर्चा होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163116