search

Bihar News: आत्मरक्षा का गुर सीखेंगी 40 हजार छात्राएं, 36 दिनों की होगी कराटे ट्रेनिंग

cy520520 2025-11-27 02:12:49 views 693
  



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं खुद की सुरक्षा का गुर सीखेंगी। जल्द ही इन छात्राओं के लिए कराटे का प्रशिक्षण शुरू होगा। इस दौरान 36 दिनों के प्रशिक्षण में बेसिक स्तर पर कराटे सिखाया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे संकट के समय कराटे तकनीक का उपयोग कर खुद को बदमाशों से बचा सकेंगी। कक्षा 6 से 12 तक की लगभग 40 हजार छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। राज्य के सभी 668 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को खेलकूद में भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसी कड़ी में छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण देने के लिए शिड्यूल तैयार किया गया है।

इसका उद्देश्य संकट के समय छात्राओं द्वारा कराटे तकनीक का उपयोग कर खुद को बचाव करने की बारिकियों की जानकारी देना है। वहीं कराटे का प्रशिक्षण इन्हें भविष्य में आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करती है। छात्राओं की कराटे में विशेष रूचि रहने पर उन्हें पेशेवर तौर पर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, ताकि भविष्य में ये कराटे प्रशिक्षक के तौर पर जीवन-यापन भी कर सकें।

पहले 10 दिनों का ही प्रशिक्षण दिया जाता था। बाद में 36 दिनों का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। छात्राओं को कराटे सिखाने के लिए पेशेवर महिलाओं से प्रशिक्षण दिलाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

महिला कराटे प्रशिक्षक की कमी की स्थिति में पुरुष कराटे प्रशिक्षक भी रखे जाएंगे। प्रशिक्षक को प्रतिदिन के प्रशिक्षण के हिसाब से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है। इसके लिए शिक्षा विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163275