search

Maharajganj Road Accident: पिकअप की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत, किशोर घायल

LHC0088 2025-11-27 02:09:04 views 292
  

आशीष गौतम की फाइल फोटो। जागरण  



संवाद सूत्र, (भिटौली) महराजगंज। किराने की दुकान से समान खरीदकर घर जा रहे भिटौली के पूर्व प्रधान आशीष गौतम व सड़क पार कर रहे किशोर हर्षित सिंह को बीती रात एक अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दिया। हादसे में पूर्व प्रधान की मृत्यु हो गई और किशोर घायल हो गया। घटना भिटौली थाना क्षेत्र के उपनगर भिटौली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर हुई। पुलिस ने पिकअप को शिकारपुर में पकड़ लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भिटौली निवासी पूर्व प्रधान व घुघली ब्लाक के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख आशीष गौतम शनिवार रात 9:15 बजे किराने की दुकान से सामान लेकर पैदल घर जा रहे थे। इसी बीच गांव निवासी संग्राम सिंह का पुत्र हर्षित सिंह सड़क पार कर रहा था। तभी महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही पिकअप ने भिटौली में पहले किशोर को ठोकर मारा।

इसके बाद भागने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप पूर्व प्रधान पर चढ़ गई। आनन-फानन में मौके पर भीड़ जुटी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व प्रधान को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का काम अंतिम चरण में, मिलेगी सुविधा

मृत्यु की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। पत्नी सावित्री, बच्चे अभिनय व अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पिकअप को पकड़ लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148473

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com