search

शिवसेना हिंदुस्तान दिसंबर महीने में निकालेंगे त्रिशूल मार्च, आंतकवाद पीड़ित हिंदुओं को इंसाफ दिलाने को लेकर होगा आयोजन

deltin33 2025-11-27 02:07:49 views 739
  



जागरण संवाददाता, जालंधर। शिवसेना हिंदुस्तान के प्रमुख पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर दिसंबर माह में राज्य भर में त्रिशूल मार्च निकाले जाएंगे।

इस संबंध में शनिवार को पंजाब प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब के 35 हजार आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को ना तो अभी तक मुआवजा जारी किया गया है तथा ना ही उन्हें किसी अन्य तरह की सहायता ही दी गई है। जिसके चलते समूह हिंदुओं में भारी रोष है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि राज्य में गैंगस्टरों तथा नशों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। जिससे पंजाब के लोग भय में हैं।

हिंदू मंदिर एक्ट बनाने की मांग करते हुए पवन गुप्ता ने कहा कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मोहाली से राज्य स्तरीय त्रिशूल मार्च निकाला जाएगा। जो विभिन्न इलाकों से होते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निवास स्थान पर संपन्न होगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर पार्टी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476857