search

मैथिली के साथ PM-CM की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाला धराया, दरभंगा पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-27 02:07:36 views 916
  



संवाद सहयोगी, दरभंगा। अलीनगर की नव निर्वाचित भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर को लेकर आपत्तिजनक तस्वीर और रील पोस्ट करने के मामले में दरभंगा साइबर थाने की पुलिस ने गुजरात से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक बहेड़ी थाना के उज्जैना गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी गुजरात के जामनगर से हुई है। इसकी पुष्टि साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने की है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पंकज यादव ऑफिशियल नामक इंस्टाग्राम आईडी से मैथिली के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो तथा रील इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया।

संज्ञान में आते ही वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर रात में साइबर थाना में इंस्पेक्टर संतोष कुमार मंडल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

आईडी का लोकेशन ट्रेस कर वहां की पुलिस को पंकज के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने उसे शुक्रवार को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। इसके बाद यहां से साइबर थाने की टीम उसे लाने के लिए रवाना हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया जाता है कि तीन महीने पूर्व पंकज के पिता की मृत्यु हो गई थी। आर्थिक तंगी के कारण पंकज कुमार यादव गुजरात चला गया, जहां किसी निजी कंपनी में काम कर रहा था।साइबर थाना की पुलिस उसे लेकर दरभंगा आ रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940