search

श्रीनगर में सेना के जवानों ने एक आतंकी ठिकाने से हथियार किए बरामद

deltin33 2025-11-27 02:07:30 views 1057
  



राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में उड़ी (बारामुला) सेक्टर में सेना के जवानों ने शनिवार को एक आतंकरोधी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने से एक एसाल्ट राइफल, दो मैगजीन और 54 कारतूस बरामद किए।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, सेना को उड़ी सेक्टर में दरकुंजन गांव के ऊपरी हिस्से में जंगल में आतंकियों को देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सेना की 161 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन घंटामुल्ला के एक दस्ते ने तलाशी अभियान चलाया और जंगल में एक जगह बने आतंकी ठिकाने का पता लगाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस ठिकाने की तलाशी के दौरान एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन और 54 कारतूस मले। सेना के जवानों इसे अपने कब्जे में लिया और आतंकी ठिकाने का दोबारा कोई इस्तेमाल न कर सके, इसलिए उसे नष्ट कर दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476702