search

हापुड़ में शव का सिर और हाथ नोंचकर मोहल्ले में ले गए आवारा कुत्ते, घटना से मचा हड़कंप

deltin33 2025-11-27 02:07:20 views 634
  



जागरण संवाददाता, हापुड़। शनिवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। आवारा कुत्तों ने शव का सिर और हाथ नोच लिया। इसके बाद कुत्ते उन अंगों को मोहल्ले में ले गए। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे कुत्तों को मानव अंग लेकर दौड़ते देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग कुत्तों के पीछे दौड़े वर ट्रैक पर भयावह दृश्य देखा। पुलिस ने सिर, हाथ और धड़ को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत मान रही है।

मृतक की उम्र लगभग 35-40 वर्ष बताई जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटना के समय गुजरी ट्रेनों के लोको पायलट व गार्ड से पूछताछ कर रही है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे शराब पीकर असामाजिक तत्व अक्सर बैठते हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476672