search

Patna News: ठंड में बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को तैयारी मजबूत करने का निर्देश

cy520520 2025-11-27 02:07:16 views 950
  

पटना में ठंड बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सांस संबंधी संक्रमण, निमोनिया, वायरल फ्लू और सर्दी-बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

इसे देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने सभी पीएचसी, सीएचसी, अनुमंडलीय व जिला अस्पतालों को अलर्ट मोड में काम करने का निर्देश दिया है। सिविल सर्जन ने कहा कि विशेष रूप से नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार व्यक्तियों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे में सभी स्वास्थ्य केंद्रों को हीटिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने, आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने और गंभीर मरीजों के लिए पृथक बेड चिन्हित करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार से वे स्वयं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को ठंड से जुड़ी बीमारियों पर दैनिक रिपोर्ट भेजने और रियल-टाइम मानिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।
जागरूकता पर जोर

ग्रामीण क्षेत्रों में आशा एवं एएनएम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने, गर्म कपड़े पहनने, ठंड से बचाव तथा प्रारंभिक लक्षण दिखने पर समय पर उपचार लेने की सलाह देने को भी कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में सभी अस्पतालों को पूरी सतर्कता के साथ सेवाएं देने को कहा गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163598