search

आंध्र प्रदेश में सत्य साई बाबा की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, चंद्रबाबू ने किया उनका स्वागत

LHC0088 2025-11-27 02:06:53 views 1258
  

आंध्र प्रदेश में सत्य साई बाबा की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि पूज्य आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा ने लाखों लोगों को सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। श्री सत्यसाई जिले के पुट्टपर्थी में सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने शनिवार को कहा कि सत्य साई बाबा ने इस विश्वास का प्रचार किया कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति ने कहा कि श्री सत्य साई बाबा ने इस विश्वास पर जोर दिया कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। उन्होंने आध्यात्मिकता को नि:स्वार्थ सेवा और व्यक्तिगत परिवर्तन से जोड़ा। साई बाबा ने लाखों लोगों को सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रपति के अनुसार, उन्होंने अपने अनुयायियों से आध्यात्मिकता को लोक कल्याण के साथ जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि इतने सारे देशों में उनके भक्त वंचितों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा का संदेश है कि सभी से प्रेम करो, सभी की सेवा करो, सदैव मदद करो और कभी किसी को चोट न पहुंचाओ।
चंद्रबाबू नायडू ने क्या स्वागत

यह संदेश शाश्वत और सार्वभौमिक है। सत्य साई बाबा का मानना था कि विश्व हमारी पाठशाला है और सत्य, सदाचार, शांति, प्रेम एवं अहिंसा के पांच मानवीय मूल्य हमारा पाठ्यक्रम हैं। इससे पहले, वह पुट्टपर्थी के श्री सत्य साई हवाई अड्डे पर पहुंचीं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह पूर्णचंद्र सभागार में श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुईं।

\“ड्रग्स-आतंकवाद के खतरनाक गठजोड़ के खिलाफ...\“, G20 लीडर्स समिट में पीएम मोदी ने दिया संदेश
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165819