search

Uttarakhand Tourism: नैनीताल में वीकेंड पर उमड़े सैलानी, सात हजार से ज्यादा पर्यटकों से गुलजार हुआ शहर

cy520520 2025-11-27 02:06:37 views 1233
  

करीब 1500 पर्यटक वाहनों की शहर में एंट्री, कारोबार में आई तेजी। आर्काइव



जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में सप्ताहांत में सैलानियों की आमद बढ़ने से रौनक रही। पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन स्थल गुलजार रहे। शनिवार को सात हजार से अधिक सैलानी नगर भ्रमण पर पहुंचे हैं। जबकि कालाढूंगी, हल्द्वानी व भवाली मार्ग से डेढ़ हजार से अधिक पर्यटक वाहनों की एंट्री हुई। पर्यटकों की आमद बढ़ने से छिटपुट कारोबार भी चल पड़े हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सैलानियों का नैनीताल पहुंचने का क्रम शुक्रवार से शुरू हो गया था, जो शनिवार देर रात तक जारी रहा। स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, चिड़ियाघर, केव गार्डन आदि पर्यटन स्थलों में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। मालरोड भी पर्यटक चहलकदमी करते नजर आए। इस बार पर्यटकों के ग्रुप भी बड़ी संख्या में आए हैं।

चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल के अनुसार दो दिन में करीब 1300 पर्यटकों ने वन्य जीवों का दीदार किया। होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो गए, तो झील में नौका विहार के लिए सैलानियों का तांता लगा रहा। लेक ब्रिज टोल टैक्स के मुताबिक करीब 14 सौ से अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया। आने वाले दिनों में भी सैलानियों की आमद में वृद्धि रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163254