दो नगर पंचायतों में सवा तीन करोड़ रुपये से बनेगी कान्हा गोशाला।
संवाद सूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। दो नगर पंचायतों में सवा तीन करोड़ से अधिक की लागत से कान्हा गोशाला बनने का रास्ता साफ हो गया। अब यहां के वाशिंदों को बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी। शासन ने खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा के प्रस्ताव पर कान्हा गोशाला निर्माण की स्वीकृति दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यहां पर पशुओं के स्वास्थ्य और सुविधाओं का भी ख्याल रखने की व्यवस्था होगी। नगर पंचायत रामसनेहीघाट में करीब 60 बीघा और दरियाबाद में 12 बीघा भूमि पर कान्हा गोशाला का निर्माण होगा।
विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत दरियाबाद व रामसनेहीघाट में स्थाई गोशाला के निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। दरियाबाद नगर की बड़नपुर में इमिलिहा मार्ग पर करीब 12 बीघा व रामसनेहीघाट नगर पंचायत के शाहपुर में 60 बीघा भूमि का चयन किया गया था।
इन गोशालाओं में पांच-पांच सौ पशुओं के संरक्षित करने की न्यूनतम क्षमता होगी। एक गोशाला के निर्माण में 165 लाख रुपये की लागत आएगी, यानी तीन करोड़ तीस लाख की लागत से दोनों गोशालाएं बनाई जाएगी।
यह होंगे कार्य और रहेगी व्यवस्था
कान्हा गोशाला में चार गोदाम, पशुओं के लिए शेड, वेटनरी क्लीनिक कैटल क्रश, भूसा कैटल शेड, सर्वेंट क्वार्टर, छोटे साइज के गेट, मेन गेट, चरही, नाली, समर्सिबल, बायोगैस प्लांट, बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण किया जाएगा।
रियाबाद व रामसनेहीघाट नगर पंचायत में कान्हा गोशाला निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। धनराशि स्वीकृति हुई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके निर्माण से बेसहारा पशुओं से निजात मिलेगी। -सतीश शर्मा, खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री। |