search

Jharkhand Assembly Foundation Day: धनबाद के विधायक राज सिन्हा उत्कृष्ट विधायक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

LHC0088 2025-11-27 02:04:52 views 814
  

धनबाद के विधायक को सम्मानित करते झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। Raj Sinha झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग कर राज्य बनने के बाद 22 नवंबर, 2000 को झारखंड विधानसभा का पहला सत्र हुआ था। इसी दिन हर साल विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रांची स्थित झारखंड विधानसभा में शनिवार को विधानसभा के 25वें वर्षगांठ समारोह में धनबाद के विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें प्रदान किया।

समारोह का आयोजन रजत जयंती के अवसर पर किया गया, जिसमें विधायकों के कार्य, जनता से जुड़ाव और विधानसभा में सक्रियता को आधार मानते हुए यह सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल समेत कई विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को महत्वपूर्ण बना दिया।

भाजपा विधायक राज सिन्हा को मिला यह पुरस्कार उनकी विधानसभा में सक्रियता, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा जनता के बीच निरंतर उपस्थिति और विकास कार्यों की निगरानी को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है।

अपने वक्तव्य में विधायक ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है और वे इसे धनबाद की महान, देवतुल्य जनता को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास, प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ने उन्हें निरंतर जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित किया है।

राज सिन्हा ने यह भी कहा कि यह सम्मान उन्हें क्षेत्र में और अधिक विकास कार्य करने तथा जनता की समस्याओं को समाधान कराने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि वे धनबाद के लिए समर्पित रहकर कार्य करते रहेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148422

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com