search

सड़क पर केक काटना दूल्हे को पड़ा भारी, पुलिस ने दोस्तों के साथ कराई हवालात की सैर

deltin33 2025-11-27 01:58:49 views 633
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। बीच सड़क पर केक काटकर हुड़दंग करने व फायरिंग करने के मामले में दूल्हा सहित चार आरोपितों को हवालात की हवा खानी पड़ी। दूल्हे के हाथ पर कंकन बंधा था, वहीं शरीर पर हल्दी लगी हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी सप्ताह शादी होने के चलते उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। वहीं फायरिंग करने वाले रंगबाज सहित पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।  

ट्रांस यमुना के सीता नगर में आगरा-जलेसर मार्ग पर 15 नवंबर की रात 12 युवकों ने सड़क के बीच में स्कूटर खड़ा करके उसके ऊपर केक काटकर जमकर हुड़दंग किया था। एक युवक ने छह राउंड फायर किए थे, जिससे बस्ती दहल उठी थी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद से पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वीडियो के आधार पर पुलिस युवकों की तलाश में जुटी थी।

गुरुवार को पुलिस ने ट्रांस यमुना क्षेत्र में रहने वाले सैलू, प्रवीण कुमार, विष्णु और हर्षित को गिरफ्तार कर लिया। हर्षित की इसी सप्ताह शादी होनी है। उसके हाथ पर कंकन बंधा होने के साथ ही शरीर पर हल्दी लगी हुई थी।

स्वजन से उसे जमानत देने का पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना रोहित कुमार ने बताया कि हर्षित की इसी सप्ताह शादी होने के कारण उसे थाने से जमानत दे दी गई।

हर्षित के हाथ में चोट लगने के कारण उसे भी न्यायालय से जमानत मिल गई। सैलू और प्रवीण को न्यायालय से जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फायरिंग हरमीत ने की थी। उसके खिलाफ रंगबाजी के नौ मुकदमे दर्ज हैं। हरमीत और अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476962