search

डकैत मंगली केवट 19 साल 7 माह बाद जेल से आया बाहर, बोला- अब मैं...

Chikheang 2025-11-27 01:58:05 views 722
  



जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। अपहरण, डकैती समेत कई मामलों में जेल में बंद रहा डकैत मंगली केवट जिला कारागार से गुरुवार शाम को रिहा हो गया। आजीवन कारावास की सजा पूरी होने के बाद वह 19 साल सात माह बाद सलाखों से बाहर आ सका है। अन्य मामलों में उसे पहले ही जमानत मिल चुकी थी। रिहाई के पीछे जेल में उसका अच्छा आचरण भी बताया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाहर आते ही बोला कि अब समाज की सेवा करनी है। जालौन के बिजहरा गांव का निवासी मंगली केवट दूध विक्रेता था। बाद में वह डकैतों के लिए मुखबिरी करने लगा था। 2002 में एक युवक का अपहरण किया था। इसके बाद वह लगातार अपराध करता गया। निर्भय गिरोह से भी जुड़ा रहा और पकड़ सौंपता था। जालौन में भी जून 2003 में उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के एक दिन पहले तीन लोगों का अपहरण किया था।

औरैया में भी बच्चे का अपहरण कर लिया। मंगली ने अपनी पत्नी डकैत मालती के साथ मिलकर बड़ा गिरोह खड़ा किया था। साल 2006 में पति-पत्नी ने आत्मसमर्पण कर दिया था। मंगली केवट को तीन आजीवन कारावास और दस-दस वर्ष की तीन सजाएं हुई थीं। सजा पूरी होने पर उसे रिहा कर दिया गया। उसकी पत्नी मालती केवट पिछले महीने सितंबर में रिहा हुई थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940