search

एंबुलेंस को 3 KM तक साइड नहीं देना कार चालक को पड़ा महंगा, ट्रैफ‍िक पुल‍िस ने क‍िया 10 हजार का चालान

LHC0088 2025-11-27 01:57:08 views 946
  



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बीमार महिला को लेकर जा रही एंबुलेंस को साइड न देना कार चालक को महंगा पड़ गया। लगभग तीन किलोमीटर तक हूटर बजाने के बाद भी साइड नहीं मिली तो चालक ने कार का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने कार चालक का 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आपात परिस्थिति में भी एंबुलेंस को साइड देकर निकाला जाता है, ताकि मरीज को समय से उपचार मिल सके, लेकिन यहां एक कार चालक ने कच्चा कटरा से मेडिकल कॉलेज तक एंबुलेंस को आधा घंटे तक साइड नहीं दी। गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर इससे संबंधित पांच मिनट 49 सेंकेड का एक वीडियो प्रसारित हुआ, जो एंबुलेंस चालक ने बनाया है।

हूटर बजाते हुए चालक बार-बार कह रहा है कि बीमार महिला को अस्पताल तक पहुंचाना हैं, लेकिन कार चालक साइड नहीं दे रहा है। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि कार तिलहर के मुहल्ला पचासा निवासी इंद्रप्रताप सिंह के नाम पर पंजीकृत है। नियमों की अनदेखी करने पर 10 हजार का चालान काटा गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165798