search

ओंकारेश्वर में लोगों के विरोध के समक्ष झुका प्रशासन, ममलेश्वर प्रोजेक्ट निरस्त

Chikheang 2025-11-27 01:47:50 views 1244
  

ओंकारेश्वर में विरोध के चलते बाजार बंद रहे।  



डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी में ममलेश्वर महालोक बनाने के लिए प्रस्तावित जगह को लेकर लोगों के व्यापक आक्रोश और विरोध के चलते आखिरकार प्रशासन को घुटने टेकने पड़े।

प्रभावित लोगों द्वारा तीन दिन ओंकारेश्वर बंद रखने से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए मंगलवार को अधिकारियों ने ओंकारेश्वर पहुंचकर आंदोलनकारियो और प्रभावितों से चर्चा की।

यह भी पढ़ें- ममलेश्वर लोक का विरोध, ओंकारेश्वर में दुकानें, होटल,आटो रिक्शा का संचालन ठप

अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले ने प्रदर्शनकारियों से ममलेश्वर लोक के स्थान पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया लेकिन प्रभावित लिखित में देने की मांग पर अड़ गए। अंततः जिला प्रशासन की ओर से ममलेश्वर लोक के लिए प्रस्तावित ब्रह्मपुरी की बजाय अन्य स्थान पर आम लोगों से चर्चा कर जगह तय करने की बात कही गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

इसके बाद लोग शांत हुए। इस निर्णय से स्थानीय लोगों में हर्ष है। ओंकारेश्वर में बुधवार से सभी दुकानों, बाजार, आटो- टेम्पो और नाव का संचालन सुचारू हो जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167848