search

वाराणसी में संदहां रिंग रोड ओवरब्रिज के पास कंक्रीट मिक्सर पलटा, दो की दर्दनाक मौत

cy520520 2025-11-27 01:46:27 views 936
  

हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़।  



जागरण संवाददाता, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में मंगलवार भोर एक भीषण सड़क हादसा उस समय हुआ, जब संदहां के पास रिंग रोड पर बने ओवरब्रिज के समीप एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि ट्रक में सवार ड्राइवर और खलासी की दबकर मौके पर ही मौत हो गयी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतकों की पहचान राम कुमार यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम पोखरा (बरसैता), जिला रिवा, मध्य प्रदेश तथा भोला नाथ भारत (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम पतेरी नारायण, पोस्ट मऊगंज, जिला रीवा, मध्य प्रदेश के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिक्सर ट्रक अचानक तेज रफ्तार में लड़खड़ाया और नियंत्रण खोते ही डिवाइडर से जा टकराया, जिसके बाद वह सड़क किनारे पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौबेपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिवपुर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया, वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। वहीं हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163496