search

रबूपुरा में आगे चल रहे ट्रक से टकराया धान से भरा कैंटर, सड़क हादसे में एक घायल

Chikheang 2025-11-27 01:43:42 views 1254
  



संवाद सहयोगी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)। कोतवाली क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक से कैंटर टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक पर मामला दर्ज किया है। मूलरूप से जिला एटा कोतवाली जलेसर गांव अन्निया निवासी भूपेंद्र किसान हैं। दिल्ली धान बेचने के लिए उन्होंने कैंटर किराये पर किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार की देर शाम को वह दिल्ली धान बेचकर कैंटर से घर आ रहे थे, तभी यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 23 किलोमीटर की दूरी पर चालक ने तेज गति व लापरवाही से कैंटर चलाते हुए आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने किसान को जेवर अस्पताल भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे स्वजन उन्हें आगरा अस्पताल लेकर चले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल के भाई गजेंद्र प्रताप की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167905