search

यूपी के इस जिले में 6 हजार परिवारों तक जल्द पहुंचेगी सस्ती रसोई गैस, घरेलू सिलेंडरों पर निर्भरता होगी कम

LHC0088 2025-11-27 01:38:44 views 1241
  

छह हजार परिवारों के घरों में जल्द पहुंचेगी सस्ती रसोई गैस।



जागरण संवाददाता, हरदोई। शहरवासियों को महंगे घरेलू रसोई गैस सिलेंडर से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी। शहरवासियों को पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के कार्य का विस्तार करने की योजना तैयार की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभी तक अशराफ टोला व कौशलपुरी के 400 परिवारों को सस्ती रसोई गैस की सप्लाई की जा रही है। कार्य का विस्तार होने से छह हजार परिवारों के कनेक्शन पाइपलाइन से जोड़े जाएंगे और इन उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

नगर पालिका परिषद हरदोई में करीब 30 हजार मकान बने हैं। करीब दो लाख की आबादी है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने चार साल पहले शहरवासियों को सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने का काम शुरू किया था।

शहर में पाइपलाइन बिछाने के बाद आठ हजार परिवारों के घरों में रसोई गैस कनेक्शन किए गए थे, जिसमें से कंपनी ने अशराफ टोला व कौशलपुरी में 400 परिवारों को सस्ती रसोई गैस की सप्लाई शुरू की थी। इसके बाद काम ठप हो गया।

अब एक बार फिर हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया है। छह हजार परिवारों को सस्ती रसोई गैस की सप्लाई शुरू की जाएगी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रोजेक्ट मैनेजर शब्बू खान ने बताया कि पाइपलाइन के माध्यम से करीब 30 हजार परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।

यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। बताया कि पाइपलाइन गैस की सप्लाई अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुसार की जाएगी। गैस पाइपलाइन नेटवर्क में लीकेज कंट्रोल, नियमित मानिटरिंग और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम भी शामिल होंगे। परियोजना पूरी होने पर शहरवासियों को दीर्घकालिक और स्थायी ऊर्जा समाधान उपलब्ध होगा।
घटेगा रसोई का बजट

पाइपलाइन गैस मिलने से रसोई खर्च में कमी आएगी और घरेलू गैस सिलेंडरों पर निर्भरता कम होगी। शहरवासियों को उम्मीद है कि परियोजना के जल्द पूरा होने के बाद रसोई गैस व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी हो जाएगी।

  • नगर पालिका परिषद हरदोई में करीब 30 हजार बने आवास।
  • करीब दो लाख की आबादी।
  • वर्तमान घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा) की कीमत 850 रुपये प्रति सिलेंडर।
  • पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू रसोई गैस की कीमत 53 रुपये प्रति यूनिट।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148347

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com