search

जमीन विवाद में महिला की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

deltin33 2025-11-27 01:33:35 views 1243
  

महिला की गला रेतकर हत्या



संवाद सूत्र, बड़हरिया (सिवान)। थाना क्षेत्र के लकड़ी-सिवान मुख्य पथ पर पनिसरा के समीप शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने महिला की हत्या धारदार हथियार से कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। महिला का गला कटा हुआ था और शव पर कई जगह जख्म के निशान थे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। शव के पास टूटे अवस्था में मिले मोबाइल के अंदर लगे सिम से पुलिस ने मृतका की पहचान गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी शिवकुमार सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी (50) के रूप में की।  

मामले में पुलिस ने एक से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद से जुड़ा पाया गया है।
सड़क किनारे महिला का शव

बताया जाता है कि ग्रामीण शनिवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे। तभी लकड़ी-सिवान मुख्य पथ पर पनिसरा के समीप सड़क किनारे एक महिला का शव दिखाई दिया जिसकी हत्या धारदार हथियार से प्रहार कर कर दी गई थी।  

शव देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई। मृतका की पहचान गोपालगंज के उंचकागांव निवासी श्यामपुर निवासी शिवकुमार सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी (50) के रूप में हुई है।  

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व शिवकुमार सिंह का निधन हो गया । इसके बाद भूमि को लेकर राजकुमारी देवी का उनके पट्टीदारों संग विवाद चल रहा था।  

इस मामले में राजकुमारी देवी की पुत्री से भी उनके पट्टीदारों का विवाद था। हालांकि पुलिस ने सूचना प्रेषण तक कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।  

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि महिला के शव के पास एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। उसके अंदर लगे हुए सिम को निकाल कर काल कर शव की शिनाख्त की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833