search

गाजीपुर में हाईवे पर ट्रक से 27 पेटी बीयर गायब, आबकारी निरीक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा

Chikheang 2025-11-27 01:33:26 views 668
  



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में बीयर लदे एक ट्रक से माल गायब होने का मामला सामने आया है। आबकारी निरीक्षक पवन कुमार मिश्र ने ट्रक चालक, खलासी और वाहन स्वामी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड नोएडा डिपो दादरी से किंगफिशर बीयर की 600 पेटियां शहर कोतवाली रजदेपुर स्थित अपार रस्तोगी एफएल-2बी गोदाम के लिए भेजी गई थीं। ट्रक चालक विपिन कुमार ने बताया कि 12 नवंबर की रात जंगीपुर थाना के सामने हाईवे किनारे वाहन खड़ा किया था। उसके अनुसार रात में 25–30 पेटी किसी ने चोरी कर लीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

निरीक्षक के अनुसार 13 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे जब ट्रक गोदाम पहुंचा तो चालक और सहायक शिवम सिंह की मौजूदगी में सभी पेटियां उतारकर गिनी गईं। परिवहन पास के हिसाब से 600 पेटियां होनी चाहिए थीं, लेकिन मौके पर केवल 572 पेटियां और 11 पीस ही मिले। इस तरह कुल 27 पेटियां और 13 पीस बीयर कम पाए गए।

निरीक्षक ने बताया कि ट्रक का तिरपाल भी फटा मिला था जिससे चोरी की आशंका और मजबूत हुई। एटा जनपद के जैथरा थाना के खेतुपुरा निवासी ट्रक चालक विपिन कुमार, फरूखाबाद जनपद के जहानागंज थाना के ढिपिन राजेपुर तप्पा निवासी खलासी शिवम सिंह और ट्रक स्वामी की भूमिका संदिग्ध दिख रही है।

आरोप है कि उन्होंने परिवहन पास के अनुसार पूर्ण माल गोदाम तक नहीं पहुंचाया, जिससे सरकार को राजस्व की हानि हुई है। चालक ने अपने बचने के लिए पहले ही आनलाइन एफआइआर भी दर्ज करा चुका था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940