search

Begusarai vidhan sabha Chunav Result: बेगूसराय में बाजी पलटी, BJP उम्मीदवार कुंदन कुमार ने बनाई बढ़त

deltin33 2025-11-27 01:28:17 views 972
  

बेगूसराय में अमिता भूषण और कुंदन कुमार के बीच सीधी टक्कर। (फोटो- जागरण)



डिजिटल डेस्क, बेगूसराय। बेगूसराय विधानसभा की सीट (Begusarai election Result) हॉट सीट मानी जाती है। यहां से कांग्रेस की अमिता भूषण पीछे चल रही हैं। 28 में से 13 राउंड की गिनती के बाद उन्हें 52 हजार से अधिक मत मिले हैं। वहीं भाजपा के कुंदन कुमार 53 हजार से अधिक मतों के साथ आगे चल रहे हैं। इससे पहले अमिता भूषण आगे चल रही थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां पर पिछले चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी थी। इस बार के चुनाव में कांग्रेस उलटफेर कर पाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा। इस सीट पर पहले चरण में वोटिंग हुई थी।

भाजपा ने इस बार भी वर्तमान विधायक कुंदन कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने अपनी पिछली उम्मीदवार अमिता भूषण को फिर से टिकट दिया था। साल 2020 की बात करें तो कुंदन कुमार ने अमिता भूषण को 4500 वोटों के करीबी मुकाबले से हराया था। उन्हें 69 हजार वोट मिले थे, जबकि कुंदन कुमार को 74 हजार वोट मिले थे।

वहीं, अमिता भूषण ने 2015 के चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के सुरेंद्र मेहता को 16 हजार से अधिक मतों से हराया था। उन्हें 83521 मत हासिल हुए थे। इस बार मुकाबला काफी कड़ा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी और जनसुराज ने भी अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

1957 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस से मेदनी पासवान ने चुनाव जीता था। बेगूसराय राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि है। उन्हीं के नाम पर नगर का टाउन हॉल दिनकर कला भवन के नाम से जाना जाता है। बेगूसराय जिले के सभी महाविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से संबद्ध हैं।  

यह भी पढ़ें- Sahebpur Kamal vidhan sabha Chunav Result: RJD के किले में सेंध लगा पाएगी LJP (R)?, सत्तानंद को कड़ी चुनौती दे रहे सुरेंद्र
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476792