search

Jharkhand Weather Update: ठंड का असर बढ़ा, सुबह कोहरा, दिन में धूप; धनबाद में नहीं होगा तापमान में बड़ा बदलाव

deltin33 2025-11-27 01:26:59 views 1220
  

मौसम विभाग ने झारखंड में शीतलहर की दी चेतावनी।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। Weather Forecast Today Update: झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकांश जिलों-धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में आज सुबह हल्का कोहरा रहेगा, जिसके बाद आसमान साफ होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि रात के समय ठंड का असर और बढ़ेगा, जिससे पारा कुछ घंटों के लिए सामान्य से नीचे खिसक सकता है।

धनबाद में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहने के साथ हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी। कल भी तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा और अधिकतम 27 व न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। शहर में रातें तेजी से ठंडी हो रही हैं, जबकि सुबह कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर सकता है।

बोकारो में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा। ठंड यहां भी अपने चरम की ओर बढ़ रही है। कल भी इसी तरह 25 और 10 डिग्री का तापमान रहने की संभावना है। दिन में धूप खिलने से कुछ राहत मिलेगी, पर शाम ढलते ही सर्दी दोबारा असर दिखाएगी।

गिरिडीह में आज 27 डिग्री अधिकतम और 11 डिग्री न्यूनतम तापमान रहेगा। कल अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 26 डिग्री रह सकता है, जबकि न्यूनतम 11 डिग्री पर स्थिर रहेगा। जामताड़ा और आसपास के जिलों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं-सुबह कोहरा, दिन में साफ आसमान और रात में कड़ाके की ठंड।

मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की वर्षा की संभावना से इनकार किया है। किसानों को सलाह दी गई है कि रात में पड़ती ठंड को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करें। वहीं आम लोगों से अपील की गई है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459880

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com