search

दिल्ली बम धमाके के दोषियों को पाताल से भी खोज निकालेंगे, गोंडा में बोले दारा सिंह चौहान

Chikheang 2025-11-27 01:19:31 views 1261
  



जागरण टीम, गोंडा। दिल्ली बम धमाके का जिसने भी दुस्साहस किया है, वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। जहां से भी उसके तार जुड़े होंगे, चाहे वह पाताल में भी क्यों न हो, उसे निकालकर सजा दिलाई जाएगी। यह बात जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने घटना को गंभीरता से लिया है। बाबा का बुलडोजर अब प्रतीक बन गया है, जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रभारी मंत्री ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में बैठक कर सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से भी वार्ता की। डीएम प्रियंका निरंजन ने स्वागत किया।  


झिलाहीबाजार से मनकापुर तक निकाली गई पदयात्रा



मनकापुर : प्रभारी मंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा का नेतृत्व विधायक रमापति शास्त्री व केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रतिनिधि यूपी सिंह ने किया। यात्रा झिलाहीबाजार से मनकापुर तक निकाली गई, जिसका जगह-जगह महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने वर्चुअल रूप से पदयात्रा में शामिल लोगों का आभार जताया। विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे, ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सोनी उपस्थित रहे।




प्रतिमा लगवाने की मांग



क्षेत्रीय सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ट भाजपा अवध क्षेत्र राजेश तिवारी ने मंडल मुख्यालय पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगवाने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने संबंधित को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।


कोई पात्र छूटने न पाए : विधायक


  



मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर श्रीरघुकल विद्यापीठ में भाजपा ने कार्यशाला आयोजित की। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि अभियान के तहत कोई भी पात्र छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाना है। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा सूची में यदि गलत नाम हैं तो हटवाइए। पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168024