search

Lok Adalat: 13 दिसंबर को लोक अदालत, लोगों को मिलेगा लाभ

LHC0088 2025-11-27 01:17:32 views 934
  



संवाद सहयोगी, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक सहायता केंद्र लगाया गया। इस केंद्र पर पीएलभी हिमांशु कुमार सिंह एंव पिंकी कुमारी ने प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को कानून से संबंधित जानकारी के बारे में बताया।

पीएलभी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार एंव बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगाकर लोगों की कानूनी समस्याओं का समाधान करने में मदद करते हैं।

पीएलभी ने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत मुंगेर में लगाया जा रहा है, जिसमें लोगों के मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसकी जानकारी डोर टू डोर और प्रखंड विधिक सहायता केंद्र पर भी दी जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि जिले में विधिक सहायता केंद्र खोले गए हैं, जहां निसहाय, आर्थिक रुप से कमज़ोर वर्ग, मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति, एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति, तेजाब हमले से पीड़ित व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, महिला, बच्चा, अनुसुचित जाति एवं अनुसुचित जनजातियों को नि:शुल्क कानुनी सहायता दी जाती है।

इन केंद्रों का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति कानूनी सहायता से वंचित न रहे और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी मिल सके।

इसके लिए जिले के सभी प्रखंड में दो-दो न्याय मित्र (पीएलभी) नियुक्त किए गए हैं, जो लोगों को कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करते हैं। विधिक सहायता केन्द्र पर लोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को सलाह एवं शिकायत दर्ज किया जाता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165760