search

दस माह में 180 महिलाएं दहेज के लिए बेघर, 18 की हत्या

cy520520 2025-11-27 01:11:12 views 598
  



मिथिलेश तिवारी, गोपालगंज। सरकारी स्तर पर दहेज उन्मूलन के लिए लगातार अभियान चलाने के बावजूद जिले में दहेज के दंश की घटनाएं कम होती नहीं दिख रहीं। वर्ष 2025 के शुरुआती दस माह के आंकड़े इस बात के गवाह हैं। इस बीच आए दिन महिलाएं ससुराल वालों की प्रताड़ना की शिकार हुईं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कहीं बहू को दहेज के लिए जलाकर मारने का प्रयास किया गया, तो कहीं जहर देकर हत्या कर दी गई। पुलिस भी महिला उत्पीड़न की वारदातों में त्वरित कार्रवाई करती नजर नहीं आई। इस साल जनवरी से अक्टूबर माह तक जिले में 180 महिलाओं को दहेज के लिए घर से निकाल दिया गया। इस बीच 18 महिलाओं की दहेज हत्या की घटनाएं हुईं।  
नहीं कम हो रहा दहेज का दंश

वर्ष 2019 में सरकार ने दहेज पर रोक लगाने के लिए अभियान प्रारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों में जागरूकता लाना रहा है। इस अभियान को लेकर हर साल कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बाल विवाह व दहेज उत्पीड़न पर रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके यहां दहेज का दंश कम होता नहीं दिख रहा है।
इंसाफ के लिए न्यायालय की लेनी पड़ रही शरण

इस साल दहेज प्रताड़ना के आंकड़े पर गौर करें तो वर्ष 2025 के शुरुआती दस माह में 73 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज किए गए। इसके अलावा पुलिस के स्तर पर कार्रवाई नहीं करने पर 107 महिलाओं ने कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल कर ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।  

आंकड़ों की मानें तो इस साल अक्टूबर तक 18 महिलाओं को दहेज की बलि बेदी पर ससुराल के लोगों ने चढ़ा दिया तथा 18 महिलाओं को ससुराल के लोगों ने जलाकर मारने का प्रयास किया।
भरण-पोषण के लिए दर्ज हुए 203 मामले

विवाहित महिलाओं के उत्पीड़न का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2025 के शुरुआती दस माह के दौरान भरण पोषण के 203 मामले परिवार न्यायालय में दाखिल किए गए।  

वाद दाखिल कर प्रताड़ित कर घर से निकाली गई महिलाओं ने न्यायालय से भरण-पोषण के लिए पति से गुजारा भत्ता दिलाने की गुहार लगाई।
मध्यस्थता केंद्र में जुड़े दिल

ऐसी बात नहीं कि दहेज उत्पीड़न या महिला उत्पीड़न को लेकर दाखिल किए गए मामले समाप्त नहीं हुए। वर्ष 2025 के दौरान महिला उत्पीड़न के दो दर्जन से अधिक मामलों में मध्यस्थता केंद्र से पति-पत्नी के विवाद का समाधान किया गया। विवाद समाप्त होने के बाद दंपती ने गिले-शिकवे को समाप्त कर एक साथ रहने पर सहमति जताई।
महिला हेल्पलाइन में आए दर्जनों मामले

इस साल अब तक महिला हेल्पलाइन में भी महिला उत्पीड़न के दर्जनों मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकांश मामलों में पक्षकारों को नोटिस कर हेल्पलाइन की ओर से विवाद का निराकरण करने का प्रयास किया गया। जबकि कुछ विवादों का समाधान हेल्पलाइन में नहीं हो सका।
वर्ष 2025 के शुरुआती दस माह में दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या का आंकड़ा



माहवार दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या के मामले

  
    माह दहेज उत्पीड़न दहेज हत्या
   
   
   जनवरी
   22
   03
   
   
   फरवरी
   19
   01
   
   
   मार्च
   23
   02
   
   
   अप्रैल
   17
   03
   
   
   मई
   18
   02
   
   
   जून
   19
   02
   
   
   जुलाई
   17
   01
   
   
   अगस्त
   16
   02
   
   
   सितंबर
   18
   01
   
   
   अक्टूबर
   13
   01
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145847

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com