search

Samastipur latest news : सच में यह वैदेही नगर है, मैथिली ठाकुर ने कहा-मेरा मन विभोर हो गया

cy520520 2025-11-26 23:37:43 views 934
  

राम विवाह महोत्सव में पहुंचीं मुख्य अतिथि विधायक मैथिली ठाकुर। जागरण  



संवाद सहयोगी, कल्याणपुर : वैदेही नगर डरोरी में राम जानकी विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ। इसका उदघाटन विधायक मैथिली ठाकुर व विधान पार्षद सर्वेश कुमार नेकिया। राजकीय बुनियादी विद्यालय प्रांगण स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैथिली ने कहा कि सच में यह वैदेही नगर है। आज मेरा मन राम जानकी के प्रति विभोर हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोक कला संस्कृति मंच के अध्यक्ष सुशील मालाकार ने आगंतुक का स्वागत किया। स्व. कपिल देव ठाकुर जी की एक भव्य प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की। नगर निगम के उप महापौर रामबालक पासवान, गायक कन्हैया जी, रामभरोस ठाकुर, वीणा मिश्रा ने राम विवाह महोत्सव के अवसर पर के गीत गाकर लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामनरेश ठाकुर, संगम कुमार ने बताया कि बुधवार को राम कलेवा का आयोजन है।

भाजपा नेता देव शंकर ठाकुर, ग्रामीण गौतम कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम विनोद ठाकुर, बैद्यनाथ ठाकुर, अरुण ठाकुर, विनीत कुमार शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, कविता कुमारी सहित दर्जनों लोग सक्रिय रहे।
जेहने किशोरी मोरी, तेहने किशोर यो, विधना बनावल जोड़ी, केहन बेजोड़ यो

सरायरंजन । जेहने किशोरी मोरी, तेहने किशोर यो, विधना बनावल जोड़ी, केहन बेजोड़ यो समेत कई विवाह के शुभ मधुर गीतों से बृजेश्वर धाम गुलजार रहा। अवसर था बृजेश्वर धाम में श्रीराम सीता विवाह समारोह का। समर्था कल्याणपुर राम जानकी ठाकुरबाड़ी से देर रात पहुंची श्रीराम की बारात का बृजेश्वर धाम में भव्य स्वागत किया गया।
राजा दशरथ बने डा. अरुण कुमार झा, महर्षि वशिष्ठ बने आचार्य शिवराम दास, विश्वामित्र बने डा. मित्र कुमार ठाकुर, और पंडित सुमंत बने सतीश कुमार झा का,सराती पक्ष की ओर से राजा जनक बने बिरज पीठाधीश्वर आचार्य सत्यनारायण मिश्र का राम विवाह समिति के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
आचार्य पंडित सुनील शास्त्री के द्वारा चारों भाई दूल्हा एवं चारों बहन दुल्हन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक शुभ विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विदेह नगर डरोरी से आये विख्यात गायक एवं गीतकार स्व. स्नेह लता के रिश्तेदार गायक सतीश कुमार ठाकुर के द्वारा श्रीराम जानकी विवाह गीतों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
गायक सतीश कुमार ठाकुर द्वारा जब , सरसों के फूल सिया, तीसीफुल राम यो मधुर गीत गाना शुरू किया गया तो, इसको सुनते ही सैकड़ो श्रद्धालु, ताली बजाते हुए झूम-झूम कर नाचने और गाने लगे। उठो सिया जयमाल धरो,अब धनुष राम ने तोड़ा है, आजु धनवां कुटाऊ, चारू दूल्हा से , आदि गीतों पर सारी रात श्रद्धालु श्रोता हर्ष विभोर और भावविभोर होते रहे। कार्यक्रम के संयोजक दीपक कुमार झा, संरक्षक इंद्रकांत झा, एवं राम लगन सिंह,स्वागताध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, स्वागत मंत्री विभूतिनाथ झा एवं कृष्ण मोहन मिश्र के साथ तीर्थ मोहन मिश्र, कृष्ण कुमार झा आदि दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163254